पंचकल्याण महोत्सव कल से, दुल्हन की तरह सजा आयोजन स्थल
राष्ट्रसंत और गणिनी आर्यिका सुप्रकाशमती माताजी और मुनि आज्ञा सागर महाराज के सानिध्य में औद्योगिक नगरी कानपुर गाव में मंगलवार से पांच दिवसीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारम्भ होगा। आयोजन को लेकर स्थल को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

शान्तिलाल जैन ने बताया कि सुप्रकाशमति माताजी एवं ससंघ के सानिध्य में 18 से 22 अप्रेल तक यहां भगवान आदिनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव होगा। पंडित पुष्पेंद्र शास्त्री अपनी विधि विधान से कंकर को शंकर बनाएंगे। गुरु माँ ससंघ का निर्देशन इस कार्यक्रम को संस्कार का प्रतिबिंब बनाएंगे वहीं मुनि आज्ञासागर ससंघ सूरी मंत्र देकर भगवत्ता प्रदान करेंगे। प्रसिद्ध गीतकार-संगीतकार रामकुमार एन्ड पटरी अपने भक्ति गीतों से प्रस्तुति देंगे।
उन्होंने बताया कि महोत्सव की पूर्व संध्या पर आज श्रावक-श्राविकाओं ने भगवान के नाम की मेहंदी लगा कर इस रस्म को निभाया। प्रातः साढ़े 6 बजे मण्डल शुद्धि विधान एवं दिगबन्धन कार्यक्रम होगा। सवा सात बजे ध्वजारोहण कर्यक्रम होगा। आठ बजे घट यात्रा जुलूस के रूप में भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। सवा नौ बजे मण्डप उद्घाटन एवं श्रीजी को मण्डप में बिराजमान कराया जायेगा। रात्रि आठ बजे गर्भकल्याणक पूर्व विधि क्रिया में सौधर्म इन्द्र का दरबार, नाभिराजा का दरबार रत्न वृष्टि, माता के सोलह स्वप्न दर्शन के कार्यक्रम होंगे।