राजस्थान में 20 साल बाद खुला पांचना बांध, सिंचाई के लिए छोड़ा गया पानी

प्रवाह के दौरान आई तकनीकी खामी को दूर करने में जुटीं SDRF एवं जल संसाधन विभाग की टीमें

 | 
Panchana Bandh Update

 

Udaipur Times, Rajasthan News:  7 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अथक प्रयासों एवं राज्य सरकार की सकारात्मक पहल से 20 वर्ष बाद सोमवार को पांचना बांध से सिंचाई के लिए जल प्रवाह प्रारंभ किया गया। हालांकि, जल प्रवाह के दौरान अचानक आई एक तकनीकी खामी के कारण कमांड क्षेत्र की नहरों में पानी निर्धारित समय पर नहीं पहुंच सका। Rajasthan News

स्थिति की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जल संसाधन विभाग एवं SDRF की तकनीकी टीमों को मौके पर लगाया। विशेषज्ञों द्वारा युद्ध स्तर पर तकनीकी खामी को दूर करने का कार्य लगातार किया जा रहा है। Rajasthan News

जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी टीम समस्या का पूर्ण समाधान होने तक निरंतर कार्य करती रहेगी। तकनीकी खामी दूर होते ही देर रात तक कमांड क्षेत्र की नहरों में जल प्रवाह पुनः प्रारंभ कर दिया जाएगा। Rajasthan News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आमजन से शांति, सौहार्द एवं आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि राज्य सरकार किसानों के हितों के प्रति पूर्णतः संवेदनशील है तथा सिंचाई व्यवस्था को शीघ्र सुचारु करने के लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। Rajasthan News

जिला प्रशासन ने भी किसानों से धैर्य बनाए रखने का आग्रह करते हुए विश्वास दिलाया है कि तकनीकी समस्या का शीघ्र समाधान कर सिंचाई जल उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देशन में संबंधित विभागों द्वारा स्थिति की निरंतर निगरानी की जा रही है। Rajasthan News

स्थिति की प्रभावी मॉनिटरिंग एवं तकनीकी कार्यों की निगरानी के लिए ग्रामीण विकास विभाग के शासन सचिव कृष्ण कुणाल, भरतपुर रेंज के महानिरीक्षक कैलाश चंद बिश्नोई, संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया, मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग भुवन भास्कर, जिला कलक्टर करौली अक्षय गोदारा, जिला कलक्टर सवाई माधोपुर कानाराम, पुलिस अधीक्षक करौली लोकेश सोनवाल सहित जल संसाधन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, संवेदक एवं एसडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद रहकर राहत एवं तकनीकी कार्यों में जुटी हुई हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News