पण्डित अनूप जलोटा व रत्न मोहन शर्मा देंगे अपनी प्रस्तुती

बसन्त पंचमी के पावन अवसर पर शिल्पग्राम में अपनी सुरीली आवाज से संगीत प्रेमियों से रूबरू होकर सुरीली संध्या के लिए पण्डित अनूप जलोटा और रत्न मोहन शर्मा 15 फरवरी को उदयपुर आएँगे।

 | 

‘आईडिया जलसा’ के संगीतिक श्रंखला में भारतीय संगीत अकादमी द्वारा इस संध्या को सफल बनाने के लिए संस्था नादब्रह्मा को सहयोगी बना है।

नाद्ब्रह्मा के संरक्षक प्रदीप पानेरी ने बताया कि उनके मित्र हेमन्त पण्डिया की स्मृति में नाद्ब्रह्मा संस्था बनाई गई थी।

पानेरी ने बताया कि इस संगीत भरी शाम को ‘आईडिया जलसा’ की श्रखंला पुरे देश में 12 शहरों में आयोजित की जारही है। इस श्रखंला में सूफी, गजल एवं भजन के साथ-साथ वाद्द एवं गायक दोनों विधाओं का समन्वय किया जाएगा।

पानेरी ने बताया कि इस संध्या के लिए आम जनता का प्रवेश नि:शुल्क रखा गया हैं, आम जनता के लिए प्रवेश कार्ड 11 फरवरी से शहर में मिलना शुरू हो जाएँगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News