प्रतिदिन साढ़े चार किलो सोना पहनते है पंकज पारीख

उदयपुर के सहेली मार्ग स्थित श्री एकेपी लक्ज़री शेारूम के उद्घाटन के अवसर पर शिरड़ी स्थित एवला क्षेत्र निवासी गोल्डमेन पंकज पारीख ने बताया कि वे प्रतिदिन साढ़े चार किलो सोने से बने वस्त्र एवं आभूषण पहनते है। विशेष मौके पर यह मात्रा नौ किलो तक पंहुच जाती है। सात वर्ष की उम्र से ही सोना पहनने का शौक इस कदर चढ़ा कि आज 42 वर्ष बाद भी बदस्तूर जारी है।

 | 

सहेली मार्ग स्थित श्री एकेपी लक्ज़री फेब्रिक शोरूम का उद्घाटन हुआ। जहाँ पर नेशनल व इन्टरनेशनल ब्रान्ड के फेब्रिक के साथ सिलाई की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। उद्घाटन समारोह में गोल्डन बुक आॅफ वर्ल्ड रिकाॅर्ड में गोल्डमेन के रूप में नाम दर्ज करा चुके महाराष्ट्र के पंकज पारीख भी मौजूद थे। जिन्हें देखने के लिये तांता लग गया।

Click here to Download the UT App

इस अवसर पर शोरूम के संचालक अमित पोखरना ने बताया कि 1956 से शहर में कार्यरत इस फर्म ने इस स्थान पर अपनी दूसरी शाखा खोली है। जहाँ पर रेमण्ड, अरविन्द, डिग्जाम नेशनल ब्रान्ड सहित डीएनजे, वर्सेली जैसे इन्टरनेशनल ब्रान्ड के फेब्रिक उपलब्ध है। उन्होेंने बताया कि यहाँ पर इनहाउस टेलरिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस शोरूम में सूट्स ब्लेजर्स, सूटिंग-शर्टिंग के अलावा एसेसरिज़ उपलब्ध रहेगी। उद्घाटन अवसर पर सात दिन तक 15 प्रतिशत विशेष छूट की सुविधा उपलब्ध करायी गई है।

अमित ने बताया कि व्यक्ति की इच्छानुसार रेडिमेड वस्त्र आसानी से उपलब्ध हो जाते है लेकिन उनकी पसन्द के फेब्रिक की उपलब्ध कुछ कठिन होती है इसी बात को ध्यान में रखकर जनता की पसन्द अनुसार यहाँ पर सोबर एवं फैन्सी वस्त्रों की विशाल रेंज उपलब्ध है। पिछले 3 वर्षो में जनता की पसन्द का ट्रेंड बदला है। जनता भी बाॅलीवुड के कलाकारों द्वारा पहने जाने वाले वस्त्रों की डिजाईन की मांग की जाने लगी है। यहाँ पर इण्डो-वेस्टर्न, अचकन, शेरवानी के वस्त्र भी उपलब्ध है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News