प्रथम काईट फेस्टिवल में आसमान में पहुंची पंतगे
रोटरी क्लब उदय द्वारा अर्जुन बाग एवं एम स्क्वायर इवेन्ट के सहयोग से आज सौ फीट रोड़ स्थित अर्जुनबाग में शहर का प्रथम काईट फेस्टिवल आयोजित किया गया। जिसमें प्रतिभागियों के बीच पतंग उड़ाने की प्रतियोगिता हुई जिसमें विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि सीआई हनुमन्तसिंह एवं डाॅ. विजय पुरोहित थे।

क्लब अध्यक्ष राजेश चुघ ने बताया कि विलुप्त होती जा रही पतंग उड़ाने की कला से पुनः यूथ को जोड़ने के लिये मकर संक्रान्ति पर्व पर काईट फेस्टिवल आयोजित किया गया। जिसमें अनेक पतंगबाजों ने भाग लिया। गगन छुती पंतगों के बीच कट है कि उंची आवाजों से माहौल में रोमांच बना रहा। इसके अलावा क्लब सदस्यों के बीच सितोलिया प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। कार्यक्रम संयोजिका डाॅ.ऋतु वैष्णव ने बताया कि पिछले लम्बे समय से इस कला से युवा दूर होता जा रहा है। वह पतंग उड़ाने की कला को भूल चुका है। इस कला से उसे पुनः जोड़ने के लिये उक्त आयोजन किया गया। जिसमें युवा वर्ग का विशेष सहयोग रहा। काईट फेस्टिवल में महिलाओं ने भी बढ़़ चढ़ कर भागीदारी की।
आयोजन में इसके अलावा डीजे डांस व चेयररेस भी आयोजित की गई। जिनके भी विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया। फेस्टिवल में सचिव मोहित रामेजा, आंकाक्षा तिवारी, डाॅ.ऋ़तु वैष्णव, मुकेश माधवानी, शालिनी भटनागर, राघव भटनागर, डाॅ. सीमासिंह, गिरीश सहित अनेक सदस्यों ने भाग लिया।