पैंथर ने हमला कर दो को घायल किया, ग्रामीणों में दहशत

बुधवार शाम 6 बजे भाणोर गांव की वालकी पत्नी देवजी मीणा उम्र 45 खेत में काम कर रही थी। अचानक धा

 | 
पैंथर ने हमला कर दो को घायल किया, ग्रामीणों में दहशत

झल्लारा,धोलागिर खेड़ा ग्राम पंचायत के भाणोर गांव में खेत में छिप कर बैठे पैंथर ने एक महिला पर हमला कर दिया। महिला के चीखने पर बचाव करने गए युवक को भी पैंथर ने जख्मी कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत है।

बुधवार शाम 6 बजे भाणोर गांव की वालकी पत्नी देवजी मीणा उम्र 45 खेत में काम कर रही थी। अचानक धान के खेत में छिप कर बैठे पैंथर ने उस पर हमला कर दिया। उसके चीखने पर पास ही खडे़ युवक प्रेमजी पुत्र तेजी मीणा उम्र 35 बचाव करने आया तो पैंथर ने उस पर भी हमला कर दिया। महिला व युवक के चिल्लाने पर आस-पास के खेतों में कार्य कर रहे ग्रामीण लठ और पत्थर लेकर दौड़े तो पैंथर भाग गया।

घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। बताया गया कि पैंथर युवक को दबोच कर ले जा रहा था, लेकिन ग्रामीणों के पहुंच जाने से वह ऐसा नहीं कर पाया। घटना के बाद से ही ओडा, भाणोर सहित अन्य क्षेत्रों में दहशत छा गई। सूचना के बाद मौके पर एकत्र ग्रामीणों ने इसकी सूचना झल्लारा वन नाके पर दी। जिस पर वनपाल दीपक शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को सावधानी बरतने की बात कही।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News