गुलाब बाग जन्तुआलय में पैंथर की मौत
आज सुबह 9.30 बजे गुलाब बाग जन्तुआलय में लम्बे समय से संक्रमित चले आ रहे पेंथर की मौत हो गर्इ । 17 वर्ष के नर पेंथर का पशु चिकित्सालय में पोस्ट मोर्टम कर शव को जन्तुअलय परिसर में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

गुलाब बाग जन्तुआलय के सहायक निदेशक डा.प्रदीप प्रदान ने बताया कि पिछले दो तीन सालो से यह पेंथर संक्रमण का शिकार था साथ ही वह अपने पजें को काटता था जिससे उसके पूरे शरीर में संक्रमण हो गया था व उसे बडे पिजंरे में रखवाने की व्यवस्था भी करवार्इ जा रही थी लेकिन संक्रमण के बढ़ जाने से उसकी मौत हो गर्इ ।
पेंथर को जन्तुआलय से चेटक स्थित पशु चिकित्सालय ले जाया गया जहा बोर्ड से पोस्टमार्टम किया गया।