ज़िंक कॉलोनी में तेंदुए ने किया डॉग का शिकार

शहर के बीचोंबीच घनी आबादी में पैंथर के मूवमेंट से लोगो में दहशत 

 | 
panther in zinc colony

उदयपुर 24 मई 2023। शहर के आबादी क्षेत्र में तेंदुए के मूवमेंट का सिल​सिला थम नहीं रहा। मंगलवार रात में करीब 1:30 बजे स्वरूप सागर स्थित हिन्दुस्तान जिंक की कॉलोनी गेट के पास तेंदुआ दिखाई दिया। यहां एक श्वान का शिकार कर लिया। 

सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ एक श्वान के पीछे भागते हुए नजर आ रहा है। रात में तेंदुए द्वारा डॉग के शिकार की आवाज सुनकर वहां मौजूद गार्ड भी डर से सहम गए। बाद में पुलिस की जीप भी मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने पुलिस को तेंदुए के बारे में जानकारी दी। 

तेंदुए के इस मूवमेंट से इस कॉलोनी में रह रहे लोगों में दहशत का माहौल है। साथ ही कर्मचा​रियों ने इसकी सूचना वन विभाग को भी दी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News