चिकलवास में पैंथर ने मकान में घुसकर पालतू कुत्ते का किया शिकार

क्षेत्रवासियों ने पैंथर की मुवमेंट को देखते हुए क्षेत्र में पिंजरा लगाने की माँग की

 | 
panther attack pet dog

उदयपुर 30 जुलाई 2024। बड़गाँव पंचायत समिति के चिकलवास ग्राम पंचायत में इन दिनों लगातार पैंथर की मूवमेंट देखी जा रही है। विगत रात भाजपा बडगॉव मंडल महामंत्री मोती लाल लोहार के पालडी जनकपुरी स्थित मकान के रैंप पर बैठे पालतू कुत्ते का शिकार कर दिया 

panther attack pet dog

इस पर उन्होंने स्थानीय सरपंच प्रियंका सुथार को सूचना दी एवं वन विभाग के कर्मचारियों को मौक़े पर बुलाया। वनपाल भेरूलाल ने अपनी टीम के साथ मौक़े का निरीक्षण किया। साथ ही क्षेत्रवासियों ने पैंथर की मुवमेंट को देखते हुए क्षेत्र में पिंजरा लगाने की माँग की है। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News