प्रतापनगर में पैंथर मूवमेंट

पैंथर ने कुत्ते का भी शिकार किया

 | 
panther

उदयपुर में जंगली जानवरों का विचरण लगातार बढ़ता जा रहा है। अब शहर के आबादी इलाकों में भी पैंथर और अन्य जंगली जानवरों से लोगों में खोफ बढ़ता जा रहा है। जहां कुछ दिन पहले शहर के बीचों-बीच एक गर्ल्स हॉस्टल में लेपर्ड देखा गया था। उसके बाद अब प्रताप नगर इलाके में बी ब्लॉक में एक पैंथर ने कुत्ते का भी शिकार किया जिसका वीडियो भी सामने आया है।

बताया जा रहा है बी ब्लॉक के गोल सर्कल यूनिवर्सिटी वाली रोड के पीछे की तरफ कॉलोनी में पैंथर को घूमते गत रात को देखा गया। जहां घर में बैठे एक कुत्ते का भी शिकार बना लिया ।

आपको बता दे कि शहर के आबादी इलाकों में जंगली जानवरों का विचरण लगातार देखने को मिला है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News