माछला मगरा में पैंथर की आहट
कल रात 2 बजे के करीब दूध तलाई के वाटर फ़िल्टर प्लांट के पास देखा गया
उल्लेखनीय ही की माछला मगरा पहाड़ियों के एक तरफ रिहायशी बस्ती है तो दूसरी तरफ दूध तलाई और पिछोला जैसे जगप्रसिद्ध और महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है जहाँ पर्यटकों और स्थानीय लोगो की खासी आवाजाही रहती है।
उदयपुर 13 दिसंबर 2019। उदयपुर के माछला मगरा क्षेत्र में बीती रात फिर पैंथर देखा गया। इससे पूर्व भी इस इलाके में पैंथर देखा गया है। कल रात 2 बजे के करीब दूध तलाई के वाटर फ़िल्टर प्लांट के पास पैंथर देखा गया। वन विभाग अब तक पैंथर को ट्रेस नहीं कर पाया है।
उल्लेखनीय ही की माछला मगरा पहाड़ियों के एक तरफ रिहायशी बस्ती है तो दूसरी तरफ दूध तलाई और पिछोला जैसे जगप्रसिद्ध और महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है जहाँ पर्यटकों और स्थानीय लोगो की खासी आवाजाही रहती है।
बीती रात को करीब दो बजे पैंथर दूध तलाई के वाटर फ़िल्टर प्लांट के पास देखा गया। पैंथर ने एक श्वान को शिकार बनाने की भी कोशिश की हालाँकि वह श्वान को चिकर नहीं बना पाया।