सायरा में देर रात सड़क किनारे दिखा लेपर्ड

चामुंडा माता मंदिर के पास दीवार पर बैठा मिला लेपर्ड,  दो भाइयों ने बनाया वीडियो; ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने की मांग की।

 | 
Panther sitting on a roadside stone wall near Chamunda Mata Temple in Sayra, Udaipur, during a late-night wildlife sighting.

 

 

Udaipur Times News, उदयपुर 3 जुलाई 2026 Leopard sighting Udaipur - जिले के सायरा थाना क्षेत्र में चामुंडा माता मंदिर के पास देर रात दीवार पर बैठा लेपर्ड दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। घर लौट रहे दो भाइयों ने लेपर्ड को देखकर अपनी कार सुरक्षित दूरी पर रोक दी और उसका वीडियो बना लिया। कुछ देर बाद लेपर्ड जंगल की ओर चला गया।

जानकारी के अनुसार बड़गांव निवासी शैलेश श्रीमाली अपने भाई नयन श्रीमाली के साथ गुरुवार रात करीब 12 बजे गोगुंदा से गांव लौट रहे थे। नयन श्रीमाली की गोगुंदा में मोबाइल की दुकान है और दोनों उदयपुर से सामान लेकर वापस आ रहे थे। चामुंडा माता मंदिर से करीब 200 मीटर आगे सड़क किनारे पत्थर की दीवार पर उन्हें लेपर्ड बैठा दिखाई दिया। Leopard sighting Rajasthan

दोनों भाइयों ने सुरक्षा के मद्देनजर कार रोककर मोबाइल से वीडियो बनाया।लेपर्ड कुछ मिनट तक दीवार पर बैठा रहा और इसके बाद जंगल की ओर चला गया।  Wildlife alert Udaipur

ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में पहले भी कई बार लेपर्ड दिखाई दे चुका है। सायरा-सोम राष्ट्रीय राजमार्ग और चीरवा घाटी क्षेत्र में भी रात के समय लेपर्ड की आवाजाही देखी गई है। लगातार लेपर्ड दिखाई देने से ग्रामीणों और राहगीरों में भय का माहौल है। Udaipur News

ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, लगातार निगरानी रखने और लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम करने की मांग की है।

#Udaipur #Sayra #Panther #Leopard #Wildlife #WildlifePhotography #Nature #ForestDepartment #Rajasthan #BreakingNews #Gogunda #ChirwaValley #UdaipurNews #RajasthanNews #IndiaWildlife #TrendingNews #LocalNews #WildlifeAlert #NewsUpdate #ViralVideo

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News