उदयपुर शहर से सटी बड़ी ग्राम पंचायत में पैंथर का आतंक

गाय के बछड़े का किया शिकार

 | 
panther

उदयपुर 2 अगस्त 2023। शहर से सटी ग्राम पंचायत बड़ी में पिछले 1 महीने से पैंथर का आतंक देखने को मिल रहा है। बुधवार को एक पैंथर ने गाय के बछड़े का शिकार कर मार दिया।  

पंचायत समिति सदस्य संजू सुथार ने बताया कि पैंथर के आतंक को लेकर कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया और क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की गई लेकिन प्रशासन द्वारा इस की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।  

साथ ही बताया कि पैंथर ने पूर्व में भी पशुपालक के बाड़े में घुस कर बछड़े का शिकार किया था और एक बार और इसी पशुपालक के घर में पैंथर घुसा और गाय के बछड़े का शिकार कर लिया।  

ग्रामीणों ने बताया कि पैंथर का आतंक इस कदर है कि रात के समय में कोई भी घर से बाहर तक नहीं निकल सकता है ऐसे में जिला प्रशासन को इस की ओर ध्यान देना चाहिए और पैंथर को पकड़कर अन्य जगह सुरक्षित जगह छोड़ना चाहिए जिससे बड़ी ग्राम पंचायत में रह रहे लोगों में डर का माहौल खत्म हो सके। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News