परचम कुशाई व महफिले मिलाद का आयोजन

शहर के अश्विनी बाजार स्थित खाई कब्रिस्तान में दरगाह हज़रत मग़फूरी मियां मीरां बर्की र.अ. उर्फ सौदागर बाबा के चार दिवसीय 386वें उर्स के दूसरे दिन बुधवार को सुबह दरगाह पर परचम कुशाई की रस्म अदा की गई। सुबह 9 बजे से कुरआन ख्वानी का आयोजन किया गया जिसमें बाबा के अकीदतमंदों ने शिरकत की। शहर के विभिन्न मोहल्लों से आए अकीदतमंद लोगों ने दरगाह पर चादर व फूल पेश किए व दुआएं मांगी।

 | 

मोहसिन हैदर ने बताया कि उर्स के चलते बुधवार रात्रि बाद नमाज ईशा महफिले मिलाद का आयोजन किया गया। जिसकी शुरूआत कलामे पाक की तिलावत से की गई। उसके बाद नातों-मनकबत व तकरीरें की गई। जिसमें मौलाना मोहम्मद फय्याज अशरफी, मौलाना मोहम्मद मेअराज अहमद रज्वी ने तकरीर व हाफिज अब्दुल मन्नान व हाफिज मोहम्मद मुजाहिद हुसैन सिद्दीकी ने नातिया कलाम पेश किए।

इस अवसर पर जहुर खान पप्पु भाई, मुस्तफा बख़्श, खुर्शीद अली, हाजी मोहम्मद रफीक, अशफाक अली, इश्तियाक भाई, अब्दुल लतीफ पेन्टर सहित कमेटी के मेम्बरान व अकीदतमंद लोग मौजूद रहे।

उर्स के तीसरे दिन (गुरूवार 28 दिसम्बर 2017 को) दोपहर 2 बजे बाद धोली बावडी स्थित छतरी वाला चैक से चादर शरीफ का जुलूस निकलेगा और अकीदतमंद लोग दरगाह पर चादर शरीफ व फुल पेश करेंगे। रात्रि बाद नमाज ईशा महफिले समां-कव्वाली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कव्वाल रईस फरीद साबरी कपासन वाले, रफीक मस्ताना वारसी व अखलाक सुल्तानी कव्वाली का प्रोग्राम पेश करेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News