परिधि भटनागर बनी मिसेज इण्डिया क्वीन 2017
पिछले दिनों उदयपुर में एपेक्स एएमआई द्वारा आयोजित किये गये गये मिस एण्ड मिसेज ब्यूटी आॅफ राजस्थान में रनर अप रही चित्तौड़गड़ की परिधि भटनागर ने कल दिल्ली में आयोजित मिसेज इण्डिया क्वीन-2017 का खिताब जीत कर राजस्थान का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में विजेता रही परिधि ने दो अन्य सब टाईटल मिसेज ब्यूटी विद परपज़ और मिसेज कंसोनिलिटी 2017 का भी खिताब जीता।
पिछले दिनों उदयपुर में एपेक्स एएमआई द्वारा आयोजित किये गये गये मिस एण्ड मिसेज ब्यूटी आॅफ राजस्थान में रनर अप रही चित्तौड़गड़ की परिधि भटनागर ने कल दिल्ली में आयोजित मिसेज इण्डिया क्वीन-2017 का खिताब जीत कर राजस्थान का नाम रोशन किया।
एपेक्स एएमआईके निर्देशक गोपाल गायरी ने बताया कि दिल्ली में आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में विजेता रही परिधि ने दो अन्य सब टाईटल मिसेज ब्यूटी विद परपज़ और मिसेज कंसोनिलिटी 2017 का भी खिताब जीता। एपेक्स एक ऐसा प्लेटफाॅर्म है जो देश-दुनिया में आर्टिस्ट के टेलेन्ट को दिखाने का मार्ग दिखाता है। अपेक्स का यही उद्देश्य है कि कलाकार आगे बढ़कर देश का नाम रोशन करें।
अपेक्स की प्रियंका गांधी ने बताया कि आने वाले समय में अपेक्स एएमआई द्वारा आयोजित किये जाने वाले मिस्टर एण्ड मिस माॅडल आॅफ राजस्थान में जितने भी प्रतिभागी भाग लेंगे उनमें से एक प्रतिभागी को अपेक्स इन्टरनेशनल पेजेन्ट में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। जिसमें विश्व के 86 देश भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता मार्च 2018 में आयोजित होगी। मिस्टर एंड मिस मॉडल ऑफ राजस्थान के लिये रजिस्ट्रेशन अपैक्सएएमीआइ.कॉम पर किये जा सकते है।
