हरियाणा के इस जिले में ₹40 करोड़ से चमकेंगे पार्क और गलियां, 3 महीने में पूरा होगा काम

 | 
हरियाणा के इस जिले में ₹40 करोड़ से चमकेंगे पार्क और गलियां, 3 महीने में पूरा होगा काम  

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के फरीदाबाद वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। फरीदाबाद के बड़खल विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों में विकास कार्य होने वाले है जिनके लिए 40 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है।

अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने बताया कि अलग-अलग पार्कों में स्ट्रीट लाइट लगाने और फुटपाथ बनाने का काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र के कई पार्कों में पार्कों की हालत काफी खराब है। उनके झूले टूटे हुए है। पार्कों में रखे बैंचों की हालत भी खस्ता है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक ऐसे में सभी पार्कों में सुंदरीकरण का काम किया जाएगा। विकास कार्यों के लिए तीन माह का समय निर्धारित किया गया है। इसके साथ SGM नगर में सीवर लाइन बिछाने का काम किया जाएगा। कॉलोनियों में कई जगहों पर सीवर ओवरफ्लो की स्थिति बनी रहती है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार इसके साथ ही पिछले काफी समय से कई गलियों में RMC टाइल्स लगाने का काम भी रूका हुआ है। विधायक ने बताया कि सभी काम तीन माह में पूरा कर दिया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News