प्रतिभागियों को मिलेगी स्टार्टअप की जानकारी

3 मार्च से रेती स्टेण्ड स्थित ग्रामीण हाट में आयोजित होने वाले दो दिवसीय जिला उद्यम समागम कार्यक्रम में प्रतिभागियों को स्टार्टअप की जानकारी दी जायेगी।
 | 
कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिये उद्यम के रूप में प्रारम्भ किये जाने वाले स्टार्टअप की जानकारी दी जायेगी। 

उदयपुर। जिला प्रशासन, जिला उद्योग केन्द्र एवं एम.एस.एम.ई. विभाग भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में 3 मार्च से रेती स्टेण्ड स्थित ग्रामीण हाट में आयोजित होने वाले दो दिवसीय जिला उद्यम समागम कार्यक्रम में प्रतिभागियों को स्टार्टअप की जानकारी दी जायेगी। 

जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रबन्धक अरूणा शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिये उद्यम के रूप में प्रारम्भ किये जाने वाले स्टार्टअप की जानकारी दी जायेगी। 

इसमें युवाओं को हर क्षेत्र में प्रारम्भ किये जाने वाले स्टार्टअप एवं उसमें आने वाली समस्याओं व उनके समाधान तथा वित्तिय संबंधी सहयोग की पूरी जानकारी दी जायेगी ताकि युवा इस क्षेत्र में आ कर न केवल अपने भविष्य को सुरक्षित करने वरन् बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराकर देश के विकास में स्टार्टअप के रूप में अपना योगदान दे सकें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News