राष्ट्रीय एकता शिविर में भाग लेकर लौटा दल

नेहरू युवा केन्द्र का 15 सदस्यीय दल सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता एवं सांस्कृतिक समागम शिविर में भाग लेकर युवाओं का दल उदयपुर लौटा।

 | 

नेहरू युवा केन्द्र का 15 सदस्यीय दल सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता एवं सांस्कृतिक समागम शिविर में भाग लेकर युवाओं का दल उदयपुर लौटा।

केरल के कोजिकोड में सुरेश कुमार पण्ड्या के नेतृत्व में 15 सदस्यीय ने राजस्थान का फोक डाँस, लोक कला, सेमीनार, स्वामी विवेकानन्द एवं युवा, टैगोर स्मृति सम्मेलन सेमीनार, आतंकवाद, क्षेत्रवाद, भ्रष्टाचार, ग्रामीण युथ क्लब से चर्चा आदि कार्यक्रमों में भाग लेकर चर्चा की गई। युवाओं ने राजस्थानी, नृत्य, कालबेलिया, लहरियो, होली गीत, घूमर आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये।

कार्यक्रम में युवा दल के किशोर सिंह, प्रेम प्रकाश, रामलाल मीणा, हरीश चन्द्र सिंह, प्रभुलाल मीणा, केशवलाल मीणा, भगवती मीणा, आदि युवा मण्डल के सदस्यों ने भाग लिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News