लोक कला मंडल का दल की प. बंगाल में प्रस्तुति
लोक कलाओ के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध सांस्कृतिक संस्था भारतीय लोक कला मण्डल का दल अपनी प्रसिद्ध कठपुतली नाटिका स्वामी विवेकानन्द की प्रस्तुति के लिए शुक्रवार को प. बंगाल प्रस्थान करेगा। कलामण्डल के कलाकारों का यह दल संस्थ के सहायक निदेशक श्याम माली के नेतृत्व में प. बंगाल के विभिन्न शहरों में इस नाटिका का […]
लोक कलाओ के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध सांस्कृतिक संस्था भारतीय लोक कला मण्डल का दल अपनी प्रसिद्ध कठपुतली नाटिका स्वामी विवेकानन्द की प्रस्तुति के लिए शुक्रवार को प. बंगाल प्रस्थान करेगा।
कलामण्डल के कलाकारों का यह दल संस्थ के सहायक निदेशक श्याम माली के नेतृत्व में प. बंगाल के विभिन्न शहरों में इस नाटिका का प्रदर्शन करते हुए आगामी 27 जनवरी 2014 को कलकत्ता पहुंचेगा जहां स्वामी विवेकानन्द की 150वीं जयंति के उपलक्ष्य में बेल्लूर मट्ठ में आयोजित होने वाली अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी में अपनी इस प्रसिद्ध कठपुतली नाटिका का प्रदर्शन करेगा।
इस अन्तर राष्ट्रीय संगोष्ठी में पूरे विश्व से श्री रामकृष्ण मिशन के लगभग 20 हजार प्रतिनिधि भाग लेंगें। उल्लेखनीय है कि स्वामी विवेकानन्द की जीवनी पर संस्था द्वारा नव निर्मित एवं श्याम मालीद्वारा निर्देशित इस कठपुतली नाटिका के पूरे देश में अब तक शताधिक प्रदर्शन हो चुके है।
