बिना कोचिंग घर पर YouTube से तैयारी कर पास की UPSC परीक्षा, 22 की उम्र में IAS बन रचा इतिहास

 | 
बिना कोचिंग घर पर YouTube से तैयारी कर पास की UPSC परीक्षा, 22 की उम्र में IAS बन रचा इतिहास 

Udaipur Times, IAS Vandana Meena Success Story : कहते है की अगर मन में जनून को किसी भी सपने को पूरा करने का तो वह कड़ी मेहनत से पूरा हो ही जाता है। IAS, IPS बनने का सपना तो लाखों युवा देखते हैं, लेकिन इसे पूरा कुछ ही लोग कर पाते हैं। कुछ युवा जी-जान लगा देते हैं। कुछ कोचिंग करते हैं, तो कुछ नोट्स ढूंढते रहते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं जो सेल्फ स्टडी के दम पर UPSC जैसी कठिन परीक्षा क्लियर कर आईएएस और आईपीएस बन जाते हैं।

बिना कोचिंग घर पर YouTube से तैयारी कर पास की UPSC परीक्षा

आज हम बात करने जा रहें है एक ऐसी लड़की की जिसने किसी तरह की कोई कोचिंग नहीं ली और यूट्यूब से UPSC की तैयारी की। आखिरकार, एक दिन उसने परीक्षा पास करके IAS अधिकारी बनने का सपना साकार कर लिया। IAS Vandana Meena

IAS वंदना मीणा की। वंदना मीणा मूल रूप से राजस्थान के सवाई माधोपुर की रहने वाली हैं। कुछ साल गांव में रहने के बाद उनके माता-पिता दिल्ली आ गए। उनके पिता पृथ्वीराज मीणा दिल्ली पुलिस (Delhi Police) में कार्यरत थे। ऐसे में वंदना भी दिल्ली आ गईं और उनकी आगे की पढ़ाई-लिखाई भी यहीं से हुई।

बिना कोचिंग घर पर YouTube से तैयारी कर पास की UPSC परीक्षा

वंदना ने दिल्ली के सेंट कोलंबस स्कूल से अपनि स्कूली शिक्षा को पूरा किया और बाद में दिल्ली विश्वविधालय से मैथ्स ऑनर्स की डिग्री हासिल की। IAS Vandana Meena

वंदना मीणा ने ग्रेजुएशन के बाद UPSC सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू कर दी। उन्होंने किसी कोचिंग में एडमिशन नहीं लिया। उन्होंने घर पर रहकर सेल्फ स्टडी की। 

इसके बाद वह इसकी तैयारी में जुट गईं। वंदना ने यह भी बताया कि उन्होंने घर पर रहकर यूट्यूब से UPSC परीक्षा से जुड़े टॉपिक्स पढ़े और इसकी तैयारी के लिए ऑनलाइन किताबें मंगवाईं। आखिरकार, वंदना की मेहनत रंग लाई और वह वर्ष 2021 की UPSC परीक्षा में सफल हो गईं। IAS Vandana Meena

बिना कोचिंग घर पर YouTube से तैयारी कर पास की UPSC परीक्षा

वंदना ने 330वीं रैंक हासिल की और IAS के लिए चयनित हो गईं। वंदना ने इसके लिए रोजाना 15 से 16 घंटे पढ़ाई करने का दावा किया था। 

सरकारी वेबसाइट junagadh के मुताबिक, IAS Vandana Meena वर्तमान में गुजरात के जूनागढ़ जिले में तैनात हैं। वह यहां के केसोड़ इलाके में बतौर SDM काम कर रही हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News