3 चीजों से दूर रहकर पास किया UPSC एग्जाम, महज 24 साल की उम्र में बनी IAS अफसर

 | 

Udaipur Times, Success Story : कहते है की मेहनत करने वालों की कभी भी हार नहीं होती है, जो मेहनत करना जानते है उन्हे सफलता एक न एक दिन अवश्य मिलती है। आज हम  मेहनत की एक और मिसाल पेश करने जा रहे है इन्होंने UPSC जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल की है, हम बात कर रहे है IAS नेहा ब्याडवाल 

इनका नाम देश के यंगेस्ट IAS ऑफिसर में लिया जाता है, जिन्होंने सिर्फ 24 साल की उम्र में इसे पास कर इतिहास रच दिया। Success Story

UPSC की तैयारी 

IAS नेहा ब्याडवाल मूल रूप से जयपुर की रहने वाली हैं। नेहा ने अपने होम टाउन से ही 12वीं तक की पढाई पूरी की। इसके बाद नेहा ने IIT कानपुर में एडमिशन लिया। यहां से उन्होंने इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया है। ग्रेजुएशन के बाद नेहा UPSC की तैयारी में जुट गई। Success Story

IAS नेहा ब्याडवाल 

फोन से बनाई दूरी 

नेहा ने जब पहली बार UPSC का एग्जाम दिया तो उन्हें असफलता हाथ लगी। लेकिन उन्होनें हार नहीं मानी। दूसरी बार नेहा ने अपनी तैयारी को और ज्यादा मजबूत करने का फैसला किया। Success Story

नेहा बताती हैं कि UPSC तैयारी के लिए उन्होंने 3 साल तक रिश्तेदारों, सोशल मीडिया और फोन से दूरी बना ली। इतना ही नहीं वह अपने दोस्तों से भी दूर हो गई। वह दिन रात इसके लिए मेहनत करती रही। Success Story

IAS नेहा ब्याडवाल 

2021 में बनीं IAS

इसके बाद साल 2021 में नेहा ने फिर से परीक्षा दी और उन्हें UPSC सिविल सर्विस में रैंक 260 प्राप्त हुआ। वो IAS सर्विस के लिए चुनी गईं। UPSC सिविल सर्विस परीक्षा में नेहा को कुल 960 नंबर प्राप्त हुआ था। Success Story इंटरव्यू में उन्हें 151 नंबर मिला था। एग्जाम टिप्स देते हुए नेहा कहती हैं कि छात्रों को अपने लक्ष्य पर ही फोकस करना चाहिए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News