पासपोर्ट शिविर का शुभारंभ आज
आमजनों को पासपोर्ट बनवाने में आने वाली समस्याओं के निस्तारण के लिए शनिवार से उदयपुर के सूचना केन्द्र में दो दिवसीय पासपोर्ट शिविर आयोजित किया जाएगा।

आमजनों को पासपोर्ट बनवाने में आने वाली समस्याओं के निस्तारण के लिए शनिवार से उदयपुर के सूचना केन्द्र में दो दिवसीय पासपोर्ट शिविर आयोजित किया जाएगा।
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विवेक जेफ ने बताया कि मोहता पार्क के समीप स्थित सूचना केन्द्र में आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय शिविर का शुभारंभ सुबह 9 बजे उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा के हाथों होगा। इस मौके पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक व विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। शिविर में दो दिनों की अवधि में कुल 300 पासपोर्ट बनाए जाएंगे।
सिर्फ पंजीकृत अभ्यर्थियों के बनेंगे पासपोर्ट:
जेफ ने बताया कि इस दो दिवसीय शिविर में उन्हीं अभ्यर्थियों के पासपोर्ट बनाए जाएंगे जिन्होंने ऑनलाईन आवेदन कर लिया है और जिन्हें उदयपुर के लिए ऑनलाईन अपोईंटमेंट भी दिया जा चुका है। उन्होंने अन्य अभ्यर्थियों को यहां नहीं आने का आग्रह किया है। यहां पहुंचने वाले अभ्यर्थियों के वाहनों की पार्किंग की सुविधा लवकुश इंडोर स्टेडियम के सामने स्थित मैदान पर की गई है।