पासपोर्ट शिविर 28 व 29 को
सूचना केन्द्र उदयपुर में 28 व 29 मार्च को पासपोर्ट सेवा कैम्प लगाया जायेगा। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय अधिकारी श्री विवेक जेफ ने बताया कि पासपोर्ट शिविर के लिए 350 अपॉइन्टमेंट ऑनलाइन

सूचना केन्द्र उदयपुर में 28 व 29 मार्च को पासपोर्ट सेवा कैम्प लगाया जायेगा। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय अधिकारी श्री विवेक जेफ ने बताया कि पासपोर्ट शिविर के लिए 350 अपॉइन्टमेंट ऑनलाइन दी जायेगी।
जो भी इच्छुक व्यक्ति पासपोर्ट शिविर का लाभ लेना चाहते हैं उन्हें ऑनलाइन अपॉइन्टमेंट लेना अनिवार्य होगा। इसके लिए पासपोर्ट इण्डिया डॉट जीओवी डॉट इन पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा व ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। ऑनलाइन अपॉइन्टमेंट एप्लीकेशन फीस ऑनलाइन भरने के बाद ही दी जाएगी।
28 व 29 मार्च को होने वाले उदयपुर के पासपोर्ट शिविर के लिए 25 मार्च को दोपहर 1 बजे अपॉइन्टमेंट दी जाएगी। शिविर दिवसों पर एप्लीकेंट का ऑनलाइन अपॉइन्टमेंट बुकिंग के पश्चात नियम समय पर मूल दस्तावेज व उनकी फोटोकॉपी के साथ उपस्थित होना होगा। अन्य किसी भी प्रकार की पासपोर्ट संबंधी कार्य इन दिवसों में नहीं किये जायेंगे।