उदयपुर में पासपोर्ट मेला 10 दिसंबर को
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय जयपुर ने पासपोर्ट सेवा लघु केंद्र, उदयपुर में अपॉइंटमेंट्स की लम्बी लाइन के मद्देनज़र 10 दिसंबर 2017 रविवार को विशेष पासपोर्ट मेला का आयोजन करने का निर्णय लिया है। आवेदकों के मेले के दिन का अपॉइंटमेंट लेने के लिए फीस का भुगतान कर पीएसएलके , उदयपुर 10 दिसंबर 2017 का चयन करना होगा। आवेदन के लिए अपॉइंटमेंट दिनांक 07 दिसंबर 2017 को दोपहर 1:00 बजे से लिए जा सकते है जिसके लिए वेबसाइट www.passportindia.gov.in पर विशेष व्यवस्था कर दी जाएगी
| Dec 6, 2017, 20:07 IST
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय जयपुर ने पासपोर्ट सेवा लघु केंद्र, उदयपुर में अपॉइंटमेंट्स की लम्बी लाइन के मद्देनज़र 10 दिसंबर 2017 रविवार को विशेष पासपोर्ट मेला का आयोजन करने का निर्णय लिया है। इस मेले में 300 अपॉइंटमेंट्स का प्रावधान रखा गया है। मेले मेंकेवल उन्ही आवेदकों के आवेदन स्वीकार किये जायेंगे, जो नए पासपोर्ट अथवा पासपोर्ट नवीनीकरण हेतु आवेदन कर रहे है। तत्काल एवं पी सी सी के आवेदन मेले में स्वीकार नहीं किये जाएंगे। साथ ही जिन आवेदकों के आवेदन पासपोर्ट सेवा केंद्र में लंबित (on hold) है, उनके आवेदन भी इस मेले में निस्तारित नहीं किये जाएंगे। आवेदकों के मेले के दिन का अपॉइंटमेंट लेने के लिए फीस का भुगतान कर पीएसएलके , उदयपुर 10 दिसंबर 2017 का चयन करना होगा। आवेदन के लिए अपॉइंटमेंट दिनांक 07 दिसंबर 2017 को दोपहर 1:00 बजे से लिए जा सकते है जिसके लिए वेबसाइट www.passportindia.gov.in
