1 जुलाई से बढ़ेगी पासपोर्ट की फीस: जाने कितना खर्च करना पड़ेगा पासपोर्ट बनवाने पर?
Udaipur Times, Passport News: 26 जून, 2026 | केंद्र सरकार ने 1 जुलाई, 2026 से पासपोर्ट जारी करने की फीस बढ़ा दी है। विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में 20 जून, 2026 को अधिसूचना जारी की थी।
नई फीस इस प्रकार है
सामान्य पासपोर्ट (36 पेज) 1500 रूपये से बढाकर 2500 रूपये।
सामान्य पासपोर्ट (60 पेज) 2000 रूपये से बढाकर 3500 रूपये।
तत्काल पासपोर्ट (36 पेज) 3500 रूपये से बढाकर 5000 रूपये।
तत्काल पासपोर्ट (60 पेज) 4000 रूपये से बढाकर 6000 रूपये।
नाबालिग पासपोर्ट (36 पेज) 1000 रूपये से बढ़ाकर 1750 रूपये।
पुलिस क्लीयरेंस 500 रूपये से बढाकर 750 रूपये।
पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट, सरेंडर सर्टिफिकेट या ग्लोबल एंट्री प्रोग्राम वेरिफिकेशन कराने के लिए 500 रूपये से बढ़ाकर 750 रूपये।
8 साल तक की आयु के नाबालिगों और 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिको को नए पासपोर्ट आवदेन पर कुल फीस मे 10% की छूट दी जाएगी।
