पटेल ने देश कि रियासतों को एक किया – डॉ. शास्त्री
भारतीय जनता युवा मोर्चा सरदार पटेल मण्डल के तत्वावधान में पटेल सर्कल स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने दुग्धा अभिषेक कर पटेल के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए पटेल जिन्दाबाद के नारे लगाये।

भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष मोहन गुर्जर ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा मण्डल महामंत्री महेश त्रिवेदी ने पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला वही कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष डॉ. जिनेन्द्र शास्त्री ने की। शास्त्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि पटेल लोह पूरूष इसलिये कहलाये की पटेल ने देश की छोटी मोटी रियासतों को एक कर देश को सच्चा गणतंत्र दिलाया। शास्त्री ने कहा कि गुजरात ने देश को तीन महापुरूष दिये है महात्मा गांधी, लोह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल एवं नरेन्द्र मोदी।
दुग्धाभिषेक अवसर पर हजारी जैन, दीपक बोल्या, महेश शर्मा, नृपेन्द्र जैन, श्याम पनारिया, पार्षद चन्द्रकला बोल्या, नेमीचन्द आचार्य, आदेश कलासुआ, संदीप वागरी, निखार माण्डावत उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन वैभव भण्डारी ने किया।