शिविर में दूर- दराज से पहुंच रहे रोगी
नगर निगम एवं आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शिवाजी नगर में आयोजित शिविर के तीसरे दिन रोगियों की भारी भीड उमडी। शिविर में दूर- दराज से रोगी उपचार लेने आ रहे हैं। आज मस्सा, भगन्दर के 40 रोगियों के क्षारसूत्र विधि से ऑपरेशन किये गये।

महापौर रजनी डांगी ने प्रात: शिविर अवलोकन कर भर्ती रोगियों की कुशलक्षेम पूछी। जिला आयुर्वेद अधिकारी मनोहरलाल धाक$ड ने शिविर में आ रहे रोगियों को मिल रहे उपचार के बारे मे विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
शिविर प्रभारी डॉ. शोभालाल औदीच्य ने बताया मंगलवार को हड्डियों में कैल्शियम की कमी (ऑस्टियोपोरोसिस) के 193 रोगियों की जांच कर उपचार व परामर्श दिया गया। बुधवार को भी ऑपरेशन किये जायेंगे।
शिविर में प्रात: 90 मरीजों की डायबिटीज की नि:शुल्क जांच कर परामर्श दिया गया साथ ही मौसमी बीमारियो सर्दी जुकाम, खांसी व बुखार से बचने हेतु आयुर्वेदिक का$ढा प्रतिदिन प्रात: 9 से 11 बजे तक वितरण किया जा रहा है। यह का$ढा वितरण 21 सितम्बर तक जारी रहेगा। समाजसेवी सुदीप पण्ड्या द्वारा रोगियों को नि:शुल्क बिस्किट वितरण किया गया।