पटवार संघ का मुख्यमंत्री को ज्ञापन

आज कलक्ट्री का पूरा दिन ज्ञापनो के नाम रहा, एक तरफ कई ज्ञापन पुलिस अधीक्षक के समर्थन में दिए गए, वहीँ दूसरी और पटवार संघ ने कलेक्ट्री के आगे धरना प्रदर्शन किया। जिलेभर के पटवारी अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।

 | 

जिला पटवार संघ के अध्यक्ष मानसिंह ने बताया कि आज पटवारियों की ज्वलनशील समस्याओं को लेकर आज प्रदर्शन किया गया जिसमें जिलेभर के पटवारियों ने हिस्सा लिया।

सिंह ने बताया कि राज्य सरकार ने नायब तहसीलदार पद पर सीधी भर्ती बंद कर पटवारियों का कार्यक्षेत्र बढा दिया; परन्तु सालभर से चल रही वेतनमान बढ़ोतरी का कोई जवाब नहीं दिया है। सभी पटवारियों को दुगुना कार्य दिया जा रहा है तथा सभी कार्य की हर तीसरे माह रिपोर्ट मांगी जा रही है।

सिंह ने यह भी बताया अगर सरकार उनकी मांगे पूरी नही करेंगी तो जल्द ही उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News