हरियाणा में पटवारी और सहायक गिरफ्तार, ₹1500 की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथ पकड़ा
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने रतिया तहसील कार्यालय से एक पटवारी और उसके जूनियर को 1500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पटवारी मेहर सिंह और जूनियर सहायक सचिन के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, एक ग्रामीण ने अपनी जमीन के इंतकाल दर्ज कराने के लिए पटवारी मेहर सिंह से संपर्क किया था। आरोप है कि इस काम के बदले पटवारी और उसके जूनियर सचिन ने 1500 रुपए की रिश्वत मांगी थी। उन्होंने शिकायतकर्ता को पैसे लेकर रतिया तहसील कार्यालय बुलाया था।