हरियाणा में 15 हजार रुपये की रिश्वत लेता पटवारी गिरफ्तार, जमाबंदी ठीक कराने के नाम मांगी थी घूस

 | 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के करनाल के असंध में ACB ने कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया है। जानकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति से जमाबंदी दुरुस्त करने के नाम पर आरोपी पटवारी ने रिश्वत मांगी थी। पीड़ित की शिकायत पर ACB ने जाल बिछाकर आरोपी पटवारी को पकड़ लिया। फिलहाल इस मामले की पूरी तरह जांच जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, जलमाना गांव निवासी गुरबख्श सिंह ने बताया कि उसने काफी साल पहले अपने भाई से 2 कनाल जमीन ली थी। उस समय जमाबंदी में उसका नाम दर्ज था, लेकिन नई जमाबंदी बनने के बाद उसमें उसका नाम नहीं आया। जमाबंदी में दोबारा नाम जोड़ने के लिए पटवारी विजय वीर ने 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। Haryana News

पटवारी बोला-

जानकारी के मुताबिक, गुरबख्श सिंह ने आगे बताया कि वह कई बार पटवारी के चक्कर काट चुका था। पटवारी ने उससे कहा था कि “इसमें मेरा बहुत कम हिस्सा है, इसमें कानूनगो और तहसीलदार को भी हिस्सा देना पड़ता है।” बाद में सौदा 15 हजार रुपए में तय हुआ। परेशान होकर गुरबख्श सिंह ने इसकी शिकायत ACB को दी। Haryana News

ऐसे किया ट्रैप

मिली जानकारी के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद ACB टीम ने योजना बनाकर 15 हजार रुपए के नोटों पर विशेष केमिकल लगाया और गुरबख्श सिंह को पटवारखाने भेजा। टीम पहले से ही बाहर तैनात थी। जैसे ही गुरबख्श सिंह ने पटवारी विजय वीर को पैसे दिए, ACB की टीम तुरंत अंदर पहुंच गई। जानकारी के मुताबिक,  टीम ने मौके पर ही पटवारी को काबू कर लिया और उसके पास से 15 हजार रुपए भी बरामद कर लिए। Haryana News

ACB कर रही पूछताछ

जानकारी के मुताबिक, करनाल ACB टीम की इंचार्ज प्रवीण कुमार ने बताया कि आरोपी विजय वीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। Haryana News साथ ही करनाल में उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अब उससे गहन पूछताछ की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने पहले भी किसी से रिश्वत ली है या नहीं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News