हरियाणा में रिश्वत लेते रंगे हाथ पटवारी गिरफ्तार, ACB ने 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा

 | 
हरियाणा में रिश्वत लेते रंगे हाथ पटवारी गिरफ्तार, ACB ने 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के भिवानी जिले के गुजरानी में तैनात पटवारी को विजिलेंस ने 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार इसके बाद विजिलेंस टीम द्वारा आरोपी पटवारी को पकड़कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। खबरों की माने तो आरोपी पटवारी सरकारी काम के बदले रुपए की डिमांड कर रहा था। जिसकी शिकायत विजिलेंस को दी गई थी। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ने गुजरानी में रेड करके रंगेहाथों पटवारी को पकड़ा। Haryana News

भिवानी विजिलेंस एवं ACB के इंचार्ज जगजीत सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर टीम ने गुजरानी में रेड की। Haryana News जानकारी के मुताबिक इस दौरान पटवारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान हर्ष छाबड़ा के रूप में हुई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News