हरियाणा में 50 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, जमीन रजिस्ट्री के बदले मांगी थी घूस

 | 
हरियाणा में 50 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, जमीन रजिस्ट्री के बदले मांगी थी घूस

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के फतेहाबाद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना में ACB अंबाला की टीम ने खंड पंचायत एवं विकास अधिकारी (BDPO) ऑफिस में कार्यरत पटवारी उमेद बुरा को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, ACB की टीम ने यह कार्रवाई DSP अंबाला ओमप्रकाश नैन के नेतृत्व में की। आरोपी पटवारी को रंगे हाथों पकड़ने के लिए टीम ने विशेष योजना बनाई थी।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव पारता निवासी कपिल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पटवारी उमेद बुरा शामलात जमीन की रजिस्ट्री करवाने के बदले 50 हजार रुपए की मांग कर रहा था। कपिल ने इसकी सूचना ACB को दी थी। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने शिकायतकर्ता कपिल को योजना के तहत पटवारी को दी जाने वाले नोटों के नंबर लिख लिए और उन पर रंग लगाकर दे दिए। Haryana News

रंगे हाथ पकड़ा

मिली जानकारी के अनुसार, प्लान के तहत जब पटवारी उमेद बुरा रुपए लेने लगा तो टीम ने उसे तुरंत दबोच लिया। उसके हाथ पानी में डुबोने पर रंग लाल हो गया, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हुई। Haryana News जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद टीम ने पटवारी उमेद बुरा के कमरे और संबंधित रिकॉर्ड की भी गहन जांच की है। फिलहाल, टीम मामले में जांच कर रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News