हरियाणा में पटवारी-कानूनगो की 2 दिन की हड़ताल, जाने बड़ी वजह ?

 | 
हरियाणा में पटवारी-कानूनगो की 2 दिन की हड़ताल, जाने बड़ी वजह ?

Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के पंचकूला में 'दि रेवेन्यू पटवार एवं कानूगो संगठन हरियाणा' के आह्वान पर सभी पटवारी और कानूनगो दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं। जानकारी के मुताबिक, यह हड़ताल 20 और 21 अगस्त को जारी रहेगी। बताया जा रहा है की संगठन ने राजस्व विभाग के नए पोर्टल में तकनीकी खामियों को इसकी वजह बताया है।

पटवार एवं कानूनगो संगठन के अनुसार, जमाबंदी और इंतकाल के लिए लागू किए गए नए पोर्टल में रिकॉर्ड संबंधी गंभीर अनियमितताएं और तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। इस समस्या के बारे में निदेशक और आईटी टीम को कई बार सूचित किया जा चुका है।

मिली जानकारी के अनुसार, बीते चार महीनो से पोर्टल पर हर दिन नई समस्याएं सामने आ रही हैं। इन दिक्कतों के कारण राजस्व कर्मचारियों के साथ-साथ आम जनता को भी तहसीलों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

जैसा की 'दि रेवेन्यू पटवार एवं कानूगो संगठन' के जिला अध्यक्ष भाग सिंह ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर 20 और 21 अगस्त को दो दिन की हड़ताल की गई है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News