तीसरे दिन भी पटवारी रहे धरने पर

राजस्थान पटवार संघ के द्धारा किए जा रहे धरने प्रदर्शन को लेकर तीसरे दिन भी समस्त पटवारी अपनी दस सूत्री मांगो को लेकर धरने पर बेठ रहे व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पटवार सघं के जिला अध्यक्ष मान सिंह चुण्डावत ने बताया कि सरकार की दोगली निती के कारण समस्त पटवारीयो को अपनी मागो को लेकर धरना पदर्शन करना पड रहा है।

 | 

तीसरे दिन भी पटवारी रहे धरने पर

राजस्थान पटवार संघ के द्धारा  किए जा रहे धरने प्रदर्शन को लेकर तीसरे दिन भी समस्त पटवारी अपनी दस सूत्री मांगो को लेकर धरने पर बेठ रहे व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पटवार सघं के जिला अध्यक्ष मान सिंह चुण्डावत ने बताया कि सरकार की दोगली निती के कारण समस्त पटवारीयो को अपनी मागो को लेकर धरना प्रदर्शन करना पड रहा है।

उन्होने बताया कि पटवारीयो द्धारा पुर्व में भी तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया था व 2 जनवरी को राज्य के सभी पटवारीयो द्धारा जयपुर में रैली निकाली गर्इ जिसमें उदयपुर जिले के सभी पटवारीयो ने भाग लेकर इसे सफल बनाया था लेकिन सरकार द्धारा कोर्इ सुध नही लेने पर अब सभी पटवारी अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करते रहेगें जब तक हमारी मागें पूरी नही हो जाती।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News