Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा में धरना दे रहे पटवारी आज मंगलवार से ड्यूटी पर लौटेंगे। दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष जयवीर चहल ने बताया कि सहमति बनी है कि डीसीएस की गिरदावरी सैटेलाइट से होगी। मिसमैच मिलने पर ही राजस्व व कृषि विभाग की टीम भौतिक सत्यापन करेगी।
जानकारी के अनुसार किसी कर्मचारी को 400 से ज्यादा खसरा नंबरों के सत्यापन का काम नहीं दिया जाएगा। सोमवार को राजस्व मंत्री, अधिकारियों के साथ दो घंटे चली बैठक के बाद धरना खत्म कर दिया। मांगों पर लिखित आश्वासन दिया है।
नए पोर्टल वेब हैरिस में आ रही तकनीकी दिक्कतों के समाधान के लिए कमेटी बनाई जाएगी। इसमें पटवारी, कानूनगो और नायब तहसीलदार शामिल होंगे।
'नो वर्क-नो पे' के आदेश सरकार वापस लेगी।