पटवारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

जिले के सभी पटवारियों ने दीर्घकाल से लम्बित मांगो का निस्तारण करवाने क

 | 

पटवारियों ने किया विरोध प्रदर्शन जिले के सभी पटवारियों ने दीर्घकाल से लम्बित मांगो का निस्तारण करवाने के लिए आज कलेक्ट्री के सामने विरोध प्रदर्शन किया। राजस्थान पटवार संघ के बैनर तले जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा।

राजस्थान पटवार संघ, उदयपुर के अध्यक्ष मानसिंह चुण्डावत ने बताया कि पटवारी वर्ग की मांगो को लेकर संघ पिछले 1 वर्ष से सरकार को ज्ञापन देकर सूचित कर रहा है, परन्तु सरकार आश्वासन का खेल खेलकर हर बार निराश कर रही है।

चुण्डावत ने बताया कि राजस्थान में पटवारी एक बहुउद्देशीय कर्मचारी के रूप में कार्य को अंजाम दे रहा है, और इसके प्रतिफल में वेतन तृतीय श्रेणी अध्यापक, ग्राम सेवक, नर्स व ए.एन.एम से भी कम है।

चुण्डावत ने पटवारियों की मांगो में वेतनमान में संशोधन, विशेष कार्यभ्त्ता, पदोन्नति में पद आरक्षित किए जाए और रिक्त पटवार मण्डल के लिए अतिरिक्त कार्यभ्त्ता दिया जाए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News