एक्शन उदयपुर के तहत फुटपाथ की सफाई

एक्शन उदयपुर के तहत राड़ा जी सर्कल रोड से महाकाल तक दोनों के फुटपाथ की सफाई गिरधर विहार पब्लिक स्कूल, जाड़ा गणेश जी चांदपोल के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापक-अध्यापिकाओं द्वारा सफाई की गई तथा साथ ही डिवाईडर को रंगीन बनाया गया।

 | 

एक्शन उदयपुर कार्यक्रम के जिला समन्वयक सुधीर दवे ने बताया कि राड़ा जी सर्कल से चांदपोल तक 750 मीटर के दोनों ओर के फुटपाथ को विद्यालय की 100 छात्र-छात्राओं द्वारा सफाई की गई तथा अनावश्यक झाडि़यों कुड़ा-करकट, कांट के टुकड़ों एवं प्लास्टिक के अनुपयोगी सामग्री को इकट्ठा कर निस्तारित किया गया। इसके साथ ही सड़के डिवाईडर का रंग-रोगन कर खूबसूरत बनाया।

एक्शन उदयपुर कार्यक्रम के संदर्भ में किसी भी सार्वजनिक स्थल के नवीनीकरण हेतु आमव्यक्ति द्वारा myactionudaipur@gmail.com पर संबंधित वांछित कार्यो की जानकारी एवं आवश्यक सामग्री की सूची तथा मोबाईल नम्बर प्रेषित किये जा सकते है, उक्त जानकारी के आधार पर प्रशासन द्वारा संबंधित व्यक्ति अथवा समूह से सम्पर्क किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News