पवन खाब्या जार के जिलाध्यक्ष मनोनीत
जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की शुक्रवार को प्रदेश सचिव डॉ. तुक्तक भानावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में आगामी दो वर्ष के लिए पवन खाब्या को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की शुक्रवार को प्रदेश सचिव डॉ. तुक्तक भानावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में आगामी दो वर्ष के लिए पवन खाब्या को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
खाब्या के अध्यक्ष बनने पर जार के प्रदेशाध्यक्ष ताराशंकर जोशी ने बधाई प्रेषित की और कहा कि खाब्या के नेतृत्व में संगठन पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखते हुए उत्तरोत्तर प्रगति करेगा।
जार के नव मनोनीत अध्यक्ष पवन खाब्या ने बताया कि वे सदस्यों के साथ मिलकर संगठन में पूरी सक्रियता से कार्य करेंगे। सर्वप्रथम सदस्यता अभियान प्रारंभ किया जाएगा और शीघ्र ही कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।