पवन तलेसरा अध्यक्ष, प्रकाश तलेसरा सचिव
तलेसरा विकास संस्थान की वार्षिक साधारण सभा आज हिरणमगरी सेक्टर 11 स्थित मरुधर भवन आयोजित की गयी। जिसमें संस्थान के दो वर्ष के लिये चुनाव सम्पन्न हुए।

उदयपुर 1 अगस्त 2019 । तलेसरा विकास संस्थान की वार्षिक साधारण सभा आज हिरणमगरी सेक्टर 11 स्थित मरुधर भवन आयोजित की गयी। जिसमें संस्थान के दो वर्ष के लिये चुनाव सम्पन्न हुए।
संस्थान ने आगामी दो वर्ष के लिए डॉ पवन तलेसरा को अध्यक्ष और प्रकाश चन्द्र तलेसरा को सचिव, वैभव तलेसरा कोषाध्यक्ष, कुलदीपक तलेसरा उपाध्यक्ष, निर्मला तलेसरा सह सचिव एवं प्रणिता तलेसरा को जन सम्पर्क सचिव निर्वाचित घोषित किया।
इससे पूर्व निवर्तमान अध्यक्ष बी पी जैन ने संस्थान की गतिविधियों, उपलब्धियों, सती माता का मंदिर, डायरेक्टरी का प्रकाशन आदि के बारें में विस्तार से जानकारी दी। कोषाध्यक्ष ने वर्ष 2018-19 का लेखा जोखा प्रस्तुत किया ।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ पवन तलेसरा ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी । संस्थान ने तपस्वियों, बुजुर्गों, शिक्षा और सामाजिक कार्य हेतु सदस्यों को सम्मानित किया । डॉ तलेसरा ने पिछली कार्यकारिणी के अध्यक्ष बी पी जैन साहब और सचिव महेन्द्र तलेसरा के कार्यकाल को स्वर्णिम कार्यकाल बताया। अंत मे सचिव प्रकाश तलेसरा ने सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया।