माता-पिता दें ध्यान! 5 से 15 वर्ष तक के बच्चों का 30 सितंबर तक करवाएं Aadhaar Biometric Update, बाद में देना पड़ सकता है शुल्क

 | 
माता-पिता दें ध्यान! 5 से 15 वर्ष तक के बच्चों का 30 सितंबर तक करवाएं Aadhaar Biometric Update, बाद में देना पड़ सकता है शुल्क

Udaipur Times, Aadhaar Update : अगर आपके बच्चे का Aadhaar बना हुआ है और उसकी उम्र 5 से 17 साल के बीच है, तो यह खबर आपके काम की है। UIDAI की ओर से बच्चों के Mandatory Biometric Update को लेकर खास सुविधा दी जा रही है। 30 सितंबर 2026 तक कई आयु वर्ग के बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट मुफ्त कराया जा सकता है।

30 सितंबर तक ले सकतो फ्री सुविधा

UIDAI के मुताबिक 5 से 7 साल और 15 से 17 साल की उम्र के बीच निर्धारित शर्तों के तहत Mandatory Biometric Update मुफ्त है। इसके अलावा फिलहाल 7 से 15 साल के बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट का शुल्क भी 30 सितंबर 2026 तक माफ किया गया है।ऐसे में माता-पिता बच्चों का Aadhaar अपडेट कराने के लिए इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

जाने 5 और 15 साल में क्यों जरूरी है अपडेट?

छोटे बच्चों का Aadhaar बनाते समय उनकी उम्र कम होने के कारण बायोमेट्रिक जानकारी सीमित होती है। बच्चा 5 साल का होने पर उसके फिंगरप्रिंट, दोनों आंखों की Iris और फोटो अपडेट की जाती है। यही प्रक्रिया 15 साल की उम्र में भी दोबारा की जाती है। खास बात यह है कि बायोमेट्रिक अपडेट के बाद बच्चे का Aadhaar नंबर नहीं बदलता, वही नंबर आगे भी जारी रहता है।

समय रहते जरूर करा लें आधार अपडेट

अगर आपके बच्चे का बायोमेट्रिक अपडेट बाकी है, तो 30 सितंबर 2026 से पहले Aadhaar केंद्र पर जाकर इसे करा सकते हैं। इससे फिलहाल लागू मुफ्त अपडेट सुविधा का लाभ मिल जाएगा और बाद में लगने वाले शुल्क से बचा जा सकता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News