‘पर्ल सुजुकी’ का उद्घाटन, 51 गाडिय़ों की डिलीवरी

मोटरसाइकिल की दुनिया में जानी मानी कम्पनी सुजुकी मोटरसाइकिल ने झीलों के शहर उदयपुर में नए शोरूम की स्थापना की है। शहर के पारस तिराहे पर स्थापित इस नए शोरूम ‘पर्ल सुजुकी’ का उद्घाटन गुरुवार को पारस चौराहा कंपनी के नेशनल हैड (डीलर डवलपमेंट) जे.एस. राठौड़ व अन्य अतिथियों ने किया। इस मौके पर 51 गाडिय़ों की डिलीवरी भी की गई।

 | 

शोरूम के डायरेक्टर भूपेन्द्र कालरा ने बताया कि शोरूम पर्ल सुजुकी के उद्घाटन में शहर के गणमान्य लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कालरा ने बताया कि इस शोरूम में सुजुकी के वर्ल्ड क्लास तकनीकी रूप से सर्वोत्तम वाहनों की सभी रेंज मौजूद हैं। ग्राहकों की सुविधा के लिए सभी एडवांस इक्विपमेंट से युक्त वर्ल्ड क्लास सर्विस सेंटर बनाया गया है। इस अवसर पर शोरूम के पहले 51 ग्राहकों को गाड़ी की चाबी भी सौंपी गई।

उद्घाटन के अवसर पर कंपनी के जोनल हैड विशाल शर्मा, रीजनल हैड नितिन चतुर्वेदी, एरिया मैनेजर पारस जैन आदि मौजूद थे। तन्मय पोखरना, सौमिल शाह ने अतिथियों का स्वागत किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News