पेंशनर समाज ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
राजस्थान पेंशनर समाज की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर हिरणमगरी सेक्टर 13 स्थित कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। संरक्षक भंवर सेठ ने ध्वज फहराया।
| Aug 16, 2013, 19:44 IST
राजस्थान पेंशनर समाज की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर हिरणमगरी सेक्टर 13 स्थित कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। संरक्षक भंवर सेठ ने ध्वज फहराया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज देश जिस स्थिति में खड़ा है, उसे सिर्फ और सिर्फ स्वनुशासन ही वापस सही रास्ते पर ला सकता है।
उन्होंने वरिष्ठजनों से कहा कि समाज में मार्गदर्शक की भूमिका निभाएं। समाज के अध्यक्ष भंवरलाल दक ने सभी पेंशनरों का स्वागत किया।
सचिव रामचन्द्र दशोरा ने धन्यवाद दिया।