जम्मू-कश्मीर पीडि़तों के लिए लिये पेंशनर समाज ने दिये 31 हजार

राजस्थान पेंशनर समाज ने आज प्रधानमंत्री राहत कोष में जम्मू-कश्मीर पीडि़तों की सहायतार्थ 31 हजार का चैक जिला कलेक्टर आशुतोष पेडणेकर को प्रदान किया।

 | 

पेंशनर समाज के अध्यक्ष भंवर सेठ ने बताया कि पेंशनर समाज का एक प्रतिनिधि मण्डल आज जिला कलेकटर से मिला और उक्त चैक प्रदान किया। इससे पूर्व भी पेंशनर समाज की वल्लभनगर उप शाखा द्वारा इसी त्रासदी के लिए 50 हजार का चैक पूर्व में भी दिया जा चुका है। इस अवसर पर संरक्षक भंवरलाल दक, उपाध्यक्ष कृष्णचन्द्र श्रीमाली, जिला मंत्री बाबूलाल जैन, कोषाध्यक्ष रामदयाल खण्डे,कार्यकारिणी सदस्य शंातिलाल नलवाया, शंातिलाल संागानेरिया, संगठन मंत्री सेाहनलाल पुरोहित, भंवरसिंह राठौड़,आंैकारलाल मेवाड़ा, एवं अशोका कोठारी मौजूद थे।

सेठ ने जिला कलेक्टर को पेंशनर समाज द्वारा आयोजित की जा रही गतिविधियों के बारें में विस्तार से बताया। सेठ ने बताया कि जिला कलेक्टर के आव्हान पर पेंशनर समाज भी स्वच्छता अभियान से जुड़ेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News