पेंशनर्स 31 मई तक पुरानी डायरी से दवा प्राप्त कर सकेंगे

राज्य सरकार के निर्देशानुसार ऑनलाईन मेडिकल जारी करने का कार्य की सीमा 31 मई तक तक बढा दी गई। जिन कोष/उपकोष कार्यालय में नई मेडिकल डायरी जारी नहीं की है ऐसे पेंशनर्स वर्तमान में जारी पुरानी मेडिकल डायरी के आधार पर दिनांक 31 मई तक नियमानुसार नि:शुल्क दवायें प्राप्त कर सकते हैं।

 | 

जिला कोषाधिकारी एस.एन. बांगड ने बताया कि जिन पेंशनर्स को ऑनलाईन मेडिकल डायरी प्रदान कर दी गई है वे नई मेडिकल डायरी से ही दवायें प्राप्त कर सकेंगे।

इसके अतिरिक्त जिन पेंशनर्स द्वारा अभी तक ऑनलाईन मेडिकल डायरी जारी करने हेतु आवेदन नहीं किया है यह अविलम्ब निर्धारित प्रारूप में कोष/उपकोष में आवेदन करना होगा । कोषालय में ऑनलाईन मेडिकल डायरियां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वितरित की जा रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News