चेक वितरण योजना के दुसरे दिन लोगों को हुई परेशानी

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बीपीएल परिवारो को साडी एंव कम्बल के लिए ‘ चेक वितरण योजना’ के दुसरे दिन शहर के अम्बामाता स्थित सामुदायिक भवन में शिविर आयोजित किया गया। शहर के वार्ड न. 2, 5, 6, 7, 8 और 9 के बीपीएल परिवारों के लिये आज शिविर रखा गया था।

 | 

सहायक निरीक्षक तंरग यादव ने बताया इस योजना में 27 जुन से 13 जुन तक शहर के सभी 55 वार्डों के बीपीएल परिवारों को साडी एंव कम्बल के लिये 1500 रूप्ये के चेक दिये जाने हैं। समय की कमी को देखते हुये प्रतिदिन 4-5 वार्डों में शिविर लगाए जा रहे हैं। इन पांचों वार्डों के 700 से अधिक बीपीएल परिवार हैं। जिनमे आज करीब 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

चेक वितरण योजना के दुसरे दिन लोगों को हुई परेशानी

शिविर के दौरान सभी वार्डों के शेष रहे लोगों के लिये 12 व 13 जुन को निगम परिसर में ही शिविर लगाया जायेगा।

योजना का लाभ लेने के लिये सैंकड़ो की संख्या में लोग पहुंचे, इस दौरान एक दिन में पांच वार्डों का एक साथ शिविर लगाने से लोगों ने हंगामा किया। आक्रोशित लोगों का कहना था कि योजना को लेकर महापौर द्वारा एक दिन में पांच वार्डों के लोगों के लिये एक साथ शिविर लगाया जा रहा है, जिससे काफी ज्यादा भीड एकत्र हो रही है। इसका लाभ लेने के लिये घंटों लाइन में खडा रहना पड रहा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News