वार्ड 40 के लोगों ने किया महापौर का घेराव

शहर के गायरियावास स्थित वार्ड न. 40 के लोगों ने पार्षद वन्दना पोरवाल के नेतृत्व मे महापौर का घेराव किया।

 | 

वार्ड 40 के लोगों ने किया महापौर का घेराव

शहर के गायरियावास स्थित वार्ड न. 40 के लोगों ने पार्षद वन्दना पोरवाल के नेतृत्व मे महापौर का घेराव किया।

गायरियावास स्थित वार्ड 40 के कई लोग गुरूवार को नगर निगम पहुंचे, जहाँ पर अपनी क्षेत्र में नालियों की समस्या को लेकर निगम महापौर रजनी डांगी का घेराव कर ज्ञापन सोंपा।

क्षेत्र के लोगों ने बताया कि पिछले 25 सालों से कॉलोनी की नालियो की निकास की समस्या आ रही है। बारिश के समय में घरो मे काफी दिनो तक लगातार पानी भरा रहता है। पहले भी बारिश के समय काफी मुश्किल स्थिति हो गई थी।

क्षेत्रवासियों ने बडे नाले को बनाने की मांग की है, जिससे आस पास के सभी कालोनियों का पानी उसमे जा सके और नालियों का सही निकास हो सके।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News