व्यापार जगत से जुडे लोग कांग्रेस सरकार से नाराज हैं – तनवीर सिंह
“गत पॉच वर्षो में कांग्रेस सरकार ने व्यापारियों के हित में कोई नई योजना नहीं बनाई और ना ही व्यापारियों के विकास को लेकर कोई नई नीतियों को लागू किया, यही कारण है कि व्यापार जगत से जुडे लोग कांग्रेस सरकार से नाराज हैं”। - भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष तनवीर सिंह कृष्णावत ने बुधवार को पत्रकारों से वार्ता में यह बात कही।
“गत पॉच वर्षो में कांग्रेस सरकार ने व्यापारियों के हित में कोई नई योजना नहीं बनाई और ना ही व्यापारियों के विकास को लेकर कोई नई नीतियों को लागू किया, यही कारण है कि व्यापार जगत से जुडे लोग कांग्रेस सरकार से नाराज हैं”। – भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष तनवीर सिंह कृष्णावत ने बुधवार को पत्रकारों से वार्ता में यह बात कही।
उन्होने बताया कि, कांग्रेस सरकार की बीते पांच सालों में कमजोर खनन नीति के कारण खानों का आवंटन नहीं किया। इसके अतिरिक्त छोटे व मझले व्यापारियों के उत्थान के लिये भी राज्य सरकार ने कोई विषेष प्रयास नहीं किए है। राजस्थान पर्यटन के क्षेत्र. में अन्य प्रदेशों की तुलना में पिछडा राज्य घोषित हुआ है। मार्बल और अन्य बडे उद्योगों की बात करें तो बिजली की अघोषित कटौति और बढी हुई बिजली की दरों से कई व्यापारियों ने अपना व्यापार बंद कर दिया है तथा कई बन्द होने के कगार पर हैं।
उन्होने बताया कि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के ‘सस्ते प्याज आन्दोलन’ से राज्य सरकार ने एक ही दिन में प्याज की किमतों में 31/- रू प्रति किलों की कमी की, जिससे आमजन को इससे लाभ हुआ।
कृष्णावत ने कहा की, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ व्यापारियों के हितार्थ को ध्यान में रखते हुए हुए आगामी विधान सभा चुनाव में व्यापारिक संगठनों को साथ लेते हुए चुनाव प्रचार में उतरेगा। सभी सम्भागीय मुख्यालयों पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा अलग- अलग दल गठित कर भाजपा की व्यापारिक नीतियों से व्यापारियों को रूबरू करवाया जायेगा।
प्रेसवार्ता में विनोद बंसल, कमल नाहर, सतीश अग्रवाल, रिषभ जैन, प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।
