₹149 में होगी लोगों की टेंशन खत्म ! बैग उठाने से लेकर लाइन में लगने के लिए मिलेगा पर्सनल असिस्टेंट

 | 

Udaipur Times, Delhi News : अब 149 रुपये लगाकर लोगों की टेंशन खत्म होने वाली है। अब लोगों को 149 रुपये में दिल्ली के मशहूर लाजपत नगर मार्केट में एक अनोखा बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, यहां खरीदारों को ₹149 प्रति घंटे के हिसाब से पर्सनल असिस्टेंट की सुविधा दी जा रही है। यह डिजिटल पल्लेदारी सेवा 'CarryMen' नाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। Delhi News

क्या है मॉडल?

मिली जानकारी के अनुसार, लाजपत नगर, सरोजिनी नगर और चांदनी चौक जैसे भीड़भाड़ वाले बाजारों में शॉपिंग करते समय भारी बैग ढोने की परेशानी अब पुरानी हो गई है। CarryMen के हेल्पर पूरे समय कस्टमर के साथ रहते हैं। जानकारी के मुताबिक, वे बैग उठाने से लेकर दुकानों पर लाइन में खड़े होने, खाने-पीने की दुकानों पर जगह ढूंढने, मेट्रो स्टेशन तक छोड़ने और जरूरत पड़ने पर फोल्डिंग चेयर लगाने तक की जिम्मेदारी संभालते हैं।  Delhi News 

हो रहा है वायरल?

जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया यूजर्स इसे "Smart Urban बिजनेस आइडिया" बता रहे हैं। कई लोग इसे बड़े शहरों की भागती-दौड़ती जिंदगी और सुविधा कल्चर का प्रतीक मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे महंगी लग्जरी सर्विस भी कह रहे हैं। हालांकि, ज्यादातर राय सकारात्मक है। Delhi News 

सबसे ज्यादा फायदा?

मिली जानकारी के अनुसार, यह सेवा खासकर बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों के साथ शॉपिंग करने वाले माता-पिता और उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही है, जिन्हें भारी सामान उठाने में दिक्कत होती है। बाजार एक्सपर्ट्स का कहना है कि मेट्रो शहरों में बढ़ती भीड़, पार्किंग की समस्या और समय की कमी ने ऐसी हाइपर-लोकल पर्सनल असिस्टेंस सेवाओं की मांग बढ़ा दी है। Delhi News 

जानकारी के मुताबिक, मार्केट एक्पर्ट्स का अनुमान है कि भविष्य में यह मॉडल दिल्ली के अन्य बाजारों के साथ-साथ मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे शहरों में भी फैल सकता है। CarryMen जैसे स्टार्टअप्स शहर की बदलती जरूरतों को समझते हुए न सिर्फ सुविधा दे रहे हैं, बल्कि नए रोजगार के अवसर भी पैदा कर रहे हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News