गीत, गज़लों की प्रस्तुतिओं ने समां बंधा
सृजन संस्थान द्वारा कल बनेड़ा कैसल में गीत, गज़ल संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व राजदूत ज्योतिस्वरूप पाण्डे द्वारा दी गई प्रस्तुतियो
सृजन संस्थान द्वारा कल बनेड़ा कैसल में गीत, गज़ल संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व राजदूत ज्योतिस्वरूप पाण्डे द्वारा दी गई प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। इस अवसर पर उन्होनें गजलों की प्रस्तुतियां दी तो उपस्थित श्रोता मंत्रमुग्ध हो गये।
संस्था के राजेश खमेसरा ने बताया कि पूर्व राजदूत ज्योति स्वरूप पाण्डे ने विश्व के अनेक देशों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। बिना माइक के गीत, गज़लों की प्रस्तुति देने वाले पाण्डे सिर्फ तबले की थाप पर अपने गायन की प्रस्तुति देते हैं। कार्यक्रम में यू.एस.आर्मी की चीफ ऑफ़, विदेश नीति की सलाहकार व राजदूत टाटिआना सी. उलेफर भी विशेष रूप से उपस्थित थी।
इस अवसर पर महापौर रजनी डांगी, पुलिस अधीक्षक एसीबी प्रसन्न कुमार खमेसरा,प्रख्यात शायर अरूणसिंह मखमूर, पूर्व विंग कमाण्डर दीक्षित, रणमल झाला सहित अनक गण्मान्य नगारिक एंव आमन्त्रित अतिथि मौजूद थे।
प्रारम्भ में शिखा भंसाली ने पंजाबी गीत की प्रस्तुति दी। अतिथियों का स्वागत मधु खमेसरा व राजेश खमसेरा ने किया। अंत में जी.आर.लोढ़ा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।