10 वर्षो से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त दिलीप पाहुजा के विरुद्ध धोखाधड़ी और चेक अनादरण के कई प्रकरण न्यायालयों में चल रहे है। एवं अभियुक्त के खिलाफ 4 स्टाहइ वारंट जारी है।
उदयपुर 25 नवम्बर 2019। उदयपुर के हिरणमगरी थाना पुलिस ने 10 वर्षो से फरार चल रहे टॉप 10 वांटेड स्थायी वारंटी को मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से गिरफ्तार किया गया है।
हिरणमगरी पुलिस थानाधिकारी डॉ हनवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया की मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पिछले 10 वर्षो से फरार चल रहे हिरणमगरी थाना के टॉप 10 स्थायी वारंटी दिलीप पाहुजा पिता जियाराम पाहुजा निवासी हिरणमगरी सेक्टर 5 उदयपुर को मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया की अभियुक्त दिलीप पाहुजा के विरुद्ध धोखाधड़ी और चेक अनादरण के कई प्रकरण न्यायालयों में चल रहे है। एवं अभियुक्त के खिलाफ 4 स्टाहइ वारंट जारी है।